फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers make profits by adopting organic farming

किसान जैविक खेती अपनाकर मुनाफा कमाएं

Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers make profits by adopting organic farming
शुकतीर्थ राठी फार्म पर कृषि प्रशिक्षण शिविर में बोलते कृषि अधिकारी भारतवीर चौधरी। - फोटो : KHATAULI
किसान जैविक खेती अपनाकर मुनाफा कमाएं
विज्ञापन

मोरना। कृषि विभाग की ओर से राष्टृीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भारतवीर चौधरी ने कहा कि जैविक खेती को अपनाकर किसान कम लागत मेें अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। फसल सुरक्षा प्रबंधन को अपनाएं। किसान भूमि की उर्वरता शक्ति को बढ़ाने के लिए खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

राठी फार्म शुकतीर्थ पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि दलहन खेती करने से किसान और भूमि दोनों को फायदा है। तिलहन की बुवाई अक्तूबर के प्रथम पखवाड़े में तीन सौ ग्राम प्रति से करते हुए पौधे से पौधों की दूरी नौ इंच रखें। पत्ता ना तोड़े, सल्फरयुक्त उर्वरक का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम को राकेश धीमान पूर्व कृषि अधिकारी, राम किशोर सहित किसान ब्रजवीर राठी, राकेश चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में मदनपाल सहायक विकास कृषि अधिकारी, संदीप टीएसी, संदीप सिंह वीटीएस, शोभित कुमार, विरेंद्र सिरंह, रणधीर सिंह आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। किसान कल्लू चौहान, शान, रफी, मिंटु, देवेंद्र, रमेश, सुरेश, जोगेंद्र, जनेश्वर, बाबुराम आदि किसानों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed