फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers gathered in CO Sadar office, alleging corruption in police stations

सीओ सदर कार्यालय जुटे किसान, थानों में भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in CO Sadar office, alleging corruption in police stations
सीओ सदर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीओ सदर कार्यालय जुटे किसान, थानों में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

छपार। थानों में भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण का आरोप लगाकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर कार्यालय पर धरना दिया। एडीजी को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन सीओ को सौंपा। सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता बरला स्थित सीओ सदर कार्यालय पहुंचे ओर धरने पर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहां कोई भी कार्य सुविधा शुल्क के बिना नहीं होता है। थाना छपार व पुरकाजी में क्रास केस दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी पांच माह पूर्व बाइक चोरी हुई थी जिसे पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी। दतियाना में कुछ दिन पूर्व सुदेश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हमला किया था जो मामला थाने में दर्ज है, उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। गांव रेई से पांच माह पूर्व एक किसान की ट्रॉली चोरी हुई थी, जिसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि झगड़ा होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में ले जाकर बैठा देती है, वहां सुविधा शुल्क लेकर दोनों में फैसला कराया जाता है। छपार में एक युवक को घर में खींचकर उसकी जमकर पिटाई की, लेकिन उसके विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज किया गया। अगर इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन हाईवे जाम करेगा। सीओ सदर ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान पंजाब सिंह प्रदेश महासचिव, मनीष गुर्जर युवा प्रदेश प्रभारी, अतुल अहलावत, विनीत त्यागी, मुकेश गुर्जर, निखिल चौधरी, उदित त्यागी, दानिश, जाहिद अंसारी, आजाद सिंह, रब्बानी, बलवान व जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed