{"_id":"677fc9a525c309c7dd09c0c9","slug":"farmers-expressed-their-anger-over-the-increase-in-interest-rates-in-the-committee-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-137566-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समिति में ब्याज दर वृद्धि पर किसानों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समिति में ब्याज दर वृद्धि पर किसानों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
-महाबलीपुर में भाकियू के नेतृत्व में मीटिंग में समस्याओं पर विचार
फोटो
चरथावल। सहकारी समितियों में ब्याज दर बढ़ाने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। इस समस्या को किसानों ने भाकियू के जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी को अवगत करा दिया है। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
महाबलीपुर गांव में किसानों की बैठक हुई। भाकियू नेता ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कहा कि समिति में ब्याज तीन प्रतिशत के स्थान पर सात प्रतिशत करना किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा इस समस्या से हर किसान को दिक्कत और आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। यदि इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में संगठन के आला कमान को अवगत करा दिया है।
उनके निर्देश के बाद अगली रणनीति तैयार होगी। वक्ताओं ने कहा गन्ना के दाम नहीं बढ़े, ब्याज दर बढ़ा दी गई। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। अध्यक्षता धीर सिंह चौधरी एवं संचालन बॉबी त्यागी ने किया। महकार राणा कुल्हेड़ी, उमेश त्यागी घिस्सुखेड़ा, सुधीर त्यागी न्यामू, जावेद त्यागी चरथावल, जयवीर चौधरी, मन्नू चौधरी, सोनू, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, चरथावल बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सभापति भूषण त्यागी ने बताया कि शासन के नए निर्देश के अनुसार समिति ऋण पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर वसूल करेगी, लेकिन चार प्रतिशत की वापसी समिति के स्थान पर सीधे किसान के खाते में आएगी।