फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers demanded to make Purkaji a tehsil

पुरकाजी को तहसील बनाने की वकालत

Mon, 07 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded to make Purkaji a tehsil
छपार टोल प्लाजा पर किसान को टोपी ओढाकर भाकियू की सदस्यता दिलाते ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी को तहसील बनाने की वकालत
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरनास्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी को तहसील बनाए जाने की मांग की।
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भाकियू मांगेराम त्यागी ने कहा कि शेरपुर खादर क्षेत्र के किसानों को सदर तहसील में जाने पर पूरा दिन लगता है, लेकिन वहां जाकर जब लेखपाल और अन्य अधिकारी नहीं मिलते तो पूरा दिन ही व्यर्थ हो जाता है। इसलिए शासन को पुरकाजी को तहसील का दर्जा देना चाहिए, ताकि खादर क्षेत्र के किसानों को दिक्कत न हो। अगर जल्द ही तहसील गठन की घोषणा नहीं की जाती तो भाकियू एक बार फिर टोल फ्री करेगी। इस दौरान सत्यप्रकाश को गांव हुसैनपुर, शिवकुमार को गांव खेड़की, जगदीश को गांव चमरावाला, गुरजीत बब्बर को गांव बढ़ीवाला का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, धीर सिंह को शेरपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर अरमेंदर उर्फ काका, मनोज त्यागी, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र त्यागी, राहुल गुर्जर व राशिद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर रविवार को चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश के किसान अपने नेता राकेश टिकैत के साथ हथकड़ी पहने के लिए तैयार हैं, इसलिए शासन अपनी जेलों का विस्तार कर ले। जिला संयोजक शाहबाज त्यागी, संजय त्यागी, मोनू ठाकुर, पिंटू शर्मा, राजेंद्र प्रधान, सुनील चौधरी, ऋषिपाल ठाकुर, ईश्वर सिंह, अमित त्यागी, सलीम, हैदर अली, हिमांशु त्यागी, सत्येंद्र सिंह और कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचार विमर्श किया
रोहाना। क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच काफी समय से गुटबाजी चली आ रही थी। इसके चलते रोहाना टोल प्लाजा पर भी अनिश्चितकालीन धरना होने के बावजूद गिनती के ही कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। कुछ दिन पूर्व भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने क्षेत्र में आकर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए थे, ताकि यहां भी संगठन को मजबूत किया जा सके। इसी को लेकर रविवार को गांव रोहाना खुर्द में भाकियू की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का आपसी मनमुटाव खत्म कराया गया। इसके बाद क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा, डॉ. प्रमोद त्यागी, मांगेराम त्यागी, कुशलवीर सिंह, नवीन त्यागी, पंकज भगत, अनुज कुमार, अमित त्यागी, संजय त्यागी, प्रवीण चेयरमैन और बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed