{"_id":"60d232b58ebc3e2da13b5631","slug":"farmers-created-ruckus-over-non-procurement-of-wheat-muzaffarnagar-news-mrt544016542","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को हंगामा
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल पर सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसानों का गुस्सा फूटा
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा नवीन मंडी के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने क्रय केंद्र संचालकों को सड़क पर धूप में बैठा दिया। जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने फोन पर किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाबुझा कर शांत किया। निर्धारित गेहूं खरीद होने के बाद भी कई किसानों का गेहूं नहीं बिक सका।
शासन के आदेशानुसार मंगलवार को गेहूं खरीद के लिए अंतिम दिन था। नवीन मंडी के दो गेहूं क्रय केंद्रों पर काफी किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे। केंद्र पर केवल 350 क्विंटल गेहूं की ही खरीद निधार्रित थी। सभी किसानों के गेहूं की खरीद नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने हंगामा कर तोल बंद करा दी। किसानों ने क्रय केंद्रों संचालकों दीपक और रितेश को धूप में बैठा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर अभिषेक शाही पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे किसानों की वार्ता जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह से कराई तथा उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने वहां अपना गेहूं लेकर आए किसानों के नाम नोट कराकर क्रय केंद्र संचालकों को सौंपे व सबका गेहूं खरीदने को कहा। इसके बाद तौल शुरु कराई गई। इसके बावजूद कई किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा सका। हंगामा करने वालों में भाकियू नेता विशाल, नीरज पहलवान के अलावा प्रहलाद सिंह, किरण सिंह, सुधीर, गुल शनव्वर , मुकेश, प्रवीण आदि शामिल रहे।
बारदानें की कमी पर नाराजगी जताई
खतौली। बारदानें की कमी के कारण किसानों का गेहूं नहीं बिकने पर किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ राकेेश सिंह ने किसानों को समझाबुझा कर शांत किया। उधर, क्रय केंद्र के मजदूरों ने किसानों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने ऐसे किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। शमशेर निवासी संभलेहड़ा के सरकारी बारदानें में गेहूं लेकर पहुंचने पर एसडीएम ने उक्त ट्राली को पुलिस चौकी पर खड़ा करते हुए जांच के निर्देश दिए। हंगामा करने वालों में किसान पप्पू , रामेश्वर, पप्पू फुगाना, नययर, मोमीन, बबलू तालड़ा आदि शामिल रहे। एसएमआई सत्यप्रिय सरोहा ने एसडीएम को बताया कि बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं नहीं लिया गया। सायं कुछ किसान अपनी गेहूं की ट्राली लेकर लौट गए।