फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers create ruckus in Khatauli Mill

किसानों का खतौली मिल में हंगामा

Sat, 06 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus in Khatauli Mill
खतौली शुगर मिल में किसानों से वार्ता करते शुगर मिल के जीएम। - फोटो : KHATAULI
किसानों का खतौली मिल में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गन्ना तौल सेंटरों पर गन्ने की तौल नहीं होने पर किसानों ने शुगर मिल में हंगामा कर दिया। मिल प्रशासन ने किसानों से वार्ता की। बंद हुए गन्ना तौल सेंटरों को शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुस्साए किसान शांत हुए।

शुगर मिल द्वारा गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद कराए जाने के कारण किसान परेशान हो गए। किसानों का खेतों में अभी भी गन्ना बाकी है। जो मिल तक नहीं पहुंचा। जिसको लेकर शनिवार को किसानों ने शुगर मिल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने शुगर मिल अधिकारियों के साथ वार्ता की। जिसमें गांव मनफोड़ा, गांव घटायन तथा नूनीखेड़ा में स्थित गन्ना क्रय केंद्र तुरंत चलाए जाने की बात पर सहमति बनी। शुगर मिल अधिकारियों ने कहा कि आज ही तीनों गांवों के सेंटरों पर गन्ना तौल कराई जाएगी। शुगर मिल के जीएम डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद गुस्साए किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed