फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers can earn profit by doing farming in groups

Muzaffarnagar News: समूह बनाकर खेती करने से लाभ कमा सकते हैं किसान

Fri, 13 Jun 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers can earn profit by doing farming in groups
-कृषि विकसित संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि सुदृढ़ीकरण मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। मंदवाड़ा गांव में कृषि विकसित संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि सुदृढ़ीकरण मेले का आयोजन हुआ। मोदीपुरम से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. रघुवीर सिंह ने फसल विविधीकरण व सहफसली खेती के बारे में जानकारी दी।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मिंग सिस्टम्स रिसर्च मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. जसराम चौधरी ने मृदा सुधार के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की सह निदेशक डॉ. सविता आर्या ने छोटे किसानों को समूह बनाकर कार्य करने व कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन

कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी डॉ. दीपांकर ने विभाग द्वारा जारी योजनाओं जैसे फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम सोलर पैनल योजना व कृषि यंत्रीकरण आदि योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि रक्षा इकाई बुढ़ाना के एडीओ शैलेंद्र कुमार ने भूमि व बीज शोधन और कृषि इकाई पर आई खेतों की दवाइयों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर युवा प्रगतिशील किसान तैमूर अली राणा, वकील राणा, सतपाल, संजीव, अय्यूब, यूनुस, जाहिद, अफसान, अकबर, शमीम व मुशर्रफ आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed