फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers are warming up in temperature

तापमान में गर्माहट कर रही किसानों को मायूस

Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers are warming up in temperature
तापमान में गर्माहट कर रही किसानों को मायूस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फरवरी में मौसम के बदलाव से किसान मायूस हैं। गेहूं की बुवाई वाले खेतों के लिए गर्म मौसम हानिकारक माना जा रहा है। वहीं तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सरसों की फसल में भी फंगस लगने लगा है। बदलते मौसम के मिजाज के कारण किसान चिंतित हैं। तापमान बढ़ने से गेहूं की पैदावार भी प्रभावित होगी।
तापमान में उतार चढ़ाव के कारण फसलों में रोग आने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो बीते सप्ताह में दिन का सामान्य तापमान अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गेहूं के लिए पूरी फरवरी में ठंडक का मौसम मुफीद माना जाता था। इस बार बदलते मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। खासकर पछेते में बोया गया गेहूं में गर्म मौसम नुकसान पहुंचा रहा है। यदि आने वाले एक हफ्ते में भी यही हालत रही तो गेहूं को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बधाई कलां के पूर्व प्रधान विजय पाल और रोहताश मलिक बताते हैं कि गेहूं का दाना कमजोर होगा। उन्होंने बताया कि सरसों में फंगस दिखने लगी है, जिससे सरसों का दाना कमजोर रहेगा और उत्पादन में गिरावट लाजिमी है। इस रोग से चिंतित किसान कूक्कू और दीपचंद सैनी अलावलपुर बताते हैं कि इस महीने में कोहरा पड़ना समझ से परे हैं और सरसों और गेहूं की फसल में धुंध के कारण ही फंगस नजर आ रही है। बधाईकलां निवासी अरविंद मलिक का कहना है कि अचानक तापमान बढ़ा तो गेहूं की पैदावार में नुकसान होगा और यह जल्दी पकने से उत्पादन में कमी आएगी। गेहूं की फसल ठंड की मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम के परिवर्तन से नवंबर महीने में बोया गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। आगामी एक हफ्ते में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं की पैदावार कम होगी। मौसम ज्यादा गर्म होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है।
- डा. पीके सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बघरा
हफ्तेभर का तापमान पर नजर
एक सप्ताह का तापमान अधिकतम न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
14 फरवरी 25 09
15 फरवरी 25 10
16 फरवरी 26 10
17 फरवरी 27 09
18 फरवरी 29 11
19 फरवरी 28 10
20 फरवरी 27 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed