Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers are angry: Chaudhary Charan Singh statue could not be unveiled for 20 years

किसानों में रोष: पर्दे में भारत रत्न, जिम्मेदार हुए बेपर्दा, 20 वर्ष से प्रतिमा का नहीं हो सका अनावरण

Mon, 30 Dec 2024 05:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 30 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से किसानों के बीच नाराजगी बढ़ रही है। किसान संगठन व प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन कोई फैसला नहीं कर पाता तो किसान खुद निर्णय करेंगे।

विज्ञापन
Farmers are angry: Chaudhary Charan Singh statue could not be unveiled for 20 years
भारत रत्न चाैधरी चरणसिंह की प्रतिमा का नहीं हो सका अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के परासौली में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से किसानों के बीच नाराजगी बढ़ रही है। जनपद जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर प्रशासन कोई फैसला नहीं कर पाता तो किसान खुद निर्णय करेंगे। यह चौधरी साहब के साथ-साथ किसानों का भी अपमान है। प्रशासन से मांग रखी गई की तुरंत फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: उम्र 16 साल... दोस्त पर हथौड़े से अनगिनत वार, आंखें-दांत और सिर बुरी तरह कुचला; लाश का हाल देख कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है मामला 
चौधरी चरण सिंह हिंडन-कृष्णा दोआबा नहर प्रणाली का लोकार्पण 15 जनवरी 2004 को तत्कालीन सिंचाई विभाग की मंत्री अनुराधा चौधरी ने किया था। बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली गांव के पास सिंचाई विभाग की जमीन पर वाटिका का निर्माण कर किसान मसीहा की प्रतिमा भी स्थापित की गई।

लोअर खंड की जमीन पर प्रतिमा होने के चलते विभाग ही पहल करेगा, लेकिन 20 साल बाद भी अनावरण पर निर्णय नहीं हो सका। यही वजह है कि चौधरी साहब की प्रतिमा पन्नी में लिपटी हुई है।

जनपद जाट महासभा ने दिया अल्टीमेटम, 20 जनवरी को कर देंगे अनावरण
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात कर प्रतिमा के अनावरण की मांग रखी। 

जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि इस देरी की वजह समझ से परे है। चौधरी चरण सिंह ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किए। जिले में उनकी प्रतिमा की अनदेखी की जा रही है। इतने साल तक पन्नी में प्रतिमा के लिपटे  रहना निंदनीय है।  19 जनवरी तक अगर प्रशासन ने फैसला नहीं किया तो 20 जनवरी को जाट महासभा हवन के बाद मूर्ति का अनावरण कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed