फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers and laborers will stand for justice: Puran Singh

इंसाफ के लिए खड़े होंगे किसान और मजदूर : पूरण सिंह

Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will stand for justice: Puran Singh
रतनपुरी में भारतीय किसान संगठन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह और अन्य प्रतिनिधि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर संघर्ष किया जाएगा। किसानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। किसानों और मजदूरों को अपने मुद्दों पर इंसाफ के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। रतनपुरी के दीपक सोम को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रतनपुरी गांव में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। वर्तमान समय में किसानों और मजदूरों के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। सिंचाई की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और महंगाई के मुद्दों पर संगठन ने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों के सामने चुनौतियां है। भैसानी गांव में शनिवार को होने वाली महापंचायत में किसान और समाज हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। विक्रम सोम, कृष्णपाल, रिछपाल प्रधान, सोमपाल फौजी, रामअवतार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed