{"_id":"650c998e6dce38b3c5019e14","slug":"farmers-accounts-have-been-closed-for-ten-years-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-8031-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दस साल से बंद हैं किसानों के खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दस साल से बंद हैं किसानों के खाते
Fri, 22 Sep 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साधन सेवा सहकारी समिति शाहपुर के किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर अपने बैंक खाते संचालित किए जाने की मांग की है। यहां 73 किसानों के खाते दस साल से बंद पड़े हैं। किसानों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि शाहपुर समिति में तीन गांव लगते हैं। शाहपुर, दुलेहरा, गढी बहादरपुर हैं। 2013-14 में समिति सचिव और बैंक कर्मचारी की मिली भगत से गबन हुआ था। तत्कालीन डीएम ने जांच कराई थी। जांच में किसान निर्दोष पाए गए और किसानों को ऋण मुक्त किया गया। समिति सचिव और बैंक कर्मी से वसूली के आदेश हुए। 73 किसान ऐसे हैं जिनके खातों का आज तक संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है। इनके खाते संचालित कराए जाएं। ज्ञापन देने वालों में रामदयाल, हरवीर सिंह, अरविंद कुमार, किरणपाल, नरेंद्र, सतपाल सिंह, यशपाल सिंह, सुदेश, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन