फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer strangled to death, dead body found in field

Muzaffarnagar News: किसान की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

Thu, 20 Jul 2023 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer strangled to death, dead body found in field
- मृतक के भतीजे ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



भौरा कलां (मुजफ्फरनगर)। गांव गढ़ी नौआबाद निवासी किसान देवेंद्र (50) की खेत पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

गढ़ी नौआबाद निवासी देवेंद्र (50) बुधवार की दोपहर घर से अपने बेटे प्रशांत के साथ गया था। दोनों पहले सिसौली और शाम को चार बजे खेत पर पहुंचे। प्रशांत पिता को खेत पर छोड़ कर घर चला गया। देर शाम गांव के दो लोग खेतों पर घूमने पहुंचे तो उन्हें देवेंद्र खेत में मृत पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देवेंद्र की मौत दम घुटने के कारण हुई हैं। मृतक के भतीजे मनोज ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध देवेंद्र की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी हैं। सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed