{"_id":"62b8b1a7f1a5a51f48362ec9","slug":"farmer-shot-dead-in-fugana-village-muzaffarnagar-news-mrt5945491178","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुगाना गांव में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुगाना गांव में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुगाना गांव में किसान की गोली मारकर हत्या
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खेत से घर लौट रहे किसान की शनिवार रात हाईवे पर फुगाना गांव के फ्लाईओवर के पास गोली मारकर हत्या का दी गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने घटना के खुलासे की मांग की। सीओ शरद चंद शर्मा के आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने एक नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई है।
तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना निवासी किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (42) शनिवार को देर शाम खेत पर घूमने गया था। खेत से वापस लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना गांव के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार कर हत्या कर फरार हो गए। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने देर रात शव को मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना का जल्दी खुलासा करने की मांग की। सीओ व इंस्पेक्टर फुगाना केपी सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक सतेंद्र उर्फ पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई नरेंद्र ने गांव के ग्रामीण आशू पुत्र सोराज व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फुगाना इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।