फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer shot dead at Fugana bus stand

फुगाना बस अड्डे पर किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead at Fugana bus stand
- देर रात अंजाम दी गई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित फुगाना बस अड्डे पर देर रात फुगाना गांव के किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (42) पुत्र राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान किसी काम से बस अड्डे पर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

फुगाना गांव निवासी किसान सतेंद्र उर्फ पप्पू (42) पुत्र राज सिंह शनिवार रात करीब 10 बजे किसी काम से फुगाना बस अड्डे पर आया था। इसी दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद फुगाना और खरड़ गांव के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि किसान कुछ लोगों के साथ बस स्टैंड पर देखा गया था। उसके साथ कौन थे, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। परिजनों से भी रंजिश के बिंदु पर जानकारी ली गई है, लेकिन अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed