{"_id":"577ff0f34f1c1be42f7fb2bf","slug":"farmer-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। कुल्हेड़ी गांव में ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को नहर में बमुश्किल हटाकर शव को बाहर निकाला। मौत की सूचना थाने में दी गई है।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कुल्हेड़ी निवासी निवासी किसान तसव्वर (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पशुओं के लिए चारा लेने खेत में जा रहा था। नहर पटरी पर पहुंचने पर ट्रैक्टर के स्टेयरिंग पर किसान का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। नहर में ट्रैक्टर पलटने से किसान भी उसके नीचे दब गया।
नहर में ट्रैक्टर पलटने से सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद किसान को अचेत हालत में बाहर निकाला, लेकिन स्थानीय चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर ग्रामीण थाने में सूचना देने पहुंचे। परिजनों ने तसव्वर की अचानक हुए हादसे में मौत होने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।