{"_id":"62868719ba8d0f68fa6b319b","slug":"farmer-killed-in-dole-dispute-one-accused-arrested-muzaffarnagar-news-mrt589310286","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल के विवाद में की किसान की हत्या, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल के विवाद में की किसान की हत्या, एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी किसान ऋषिपाल की हत्या मेड विवाद में की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मौके से चार खाली पव्वे, चने, फावड़ा व खून लगा एक कड़ा बरामद किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी ऋषिपाल (65) पुत्र नाहर सिंह मंगलवार को अपने खेतों पर सिंचाई करने के लिए गए थे। शाम के समय उनका शव जंगल में एक चारे के खेत में पड़ा मिला था। किसान की गर्दन पर चोट के निशान होने के कारण मृतक के परिजनों ने किसान की हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पुत्र सचिन ने थाना बहसूमा के गांव शाहपुर बटावली निवासी विक्की व उसके पिता जयकार व एक अन्य हैप्पी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ शोकेंद्र पुत्र जयकार को गांव नगला खेपड गंग नहर पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से शराब के चार खाली पव्वे, चने, फावड़ा व एक कड़ा बरामद किया। बरामद कड़े पर खून के निशान है। आरोपी ने बताया कि उनका काफी समय से मृतक किसान से मेड का विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के खेत बराबर बराबर है। दोनों पक्ष मंगलवार को खेतों पर काम कर रहे थे। शराब पीने के बाद उनकी ऋषिपाल से कहासुनी हो गई थी। तब मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।