{"_id":"634ff731a49011260e6f9048","slug":"farmer-day-dm-left-the-meeting-of-farmer-and-bku-workers-sitting-on-dharna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ा किसान दिवस: किसान बैठक छोड़कर गए DM, बुलाने के लिए धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ा किसान दिवस: किसान बैठक छोड़कर गए DM, बुलाने के लिए धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
Wed, 19 Oct 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में किसान दिवस हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख डीएम बैठक छोड़कर चल गए। फिर डीएम को बुलाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
किसानों की बैठक में हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में किसान समाधान दिवस के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाकियू और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह किसान बैठक से उठकर चले गए।
विज्ञापन
डीएम के वापस बुलाने की मांग करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम को वापस आकर किसानों की समस्या सुननी चाहिए। इसके बाद एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी किसानों के बीच पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में दोबारा किसान बैठक शुरू हुई, लेकिन किसानों ने डीएम को बैठक में बुलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम को किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए। पहले सिर्फ भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की बातें सुनी गई है। उनके संगठन को किसानों की समस्या रखने का अवसर प्रदान ही नहीं किया गया। देर शाम तक भाकियू कार्यकर्ता जिला पंचायत सभागार में बैठे हुए थे।
यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद