{"_id":"607179498ebc3ed37a2055c5","slug":"famous-singer-farmani-naz-has-been-threatened-with-death-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ में इंडियन आइडल की प्रतिभागी: फरमानी नाज को पति ने दी जान से मारने की धमकी, पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ में इंडियन आइडल की प्रतिभागी: फरमानी नाज को पति ने दी जान से मारने की धमकी, पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Sat, 10 Apr 2021 05:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में फेमस यूट्यूबर गायिका फरमानी नाज को उनके पति ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
फरमानी नाज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन आइडल में प्रतिभाग करने वाली फरमानी नाज को जान से मारने की उसके पति ने ही धमकी दे डाली। धमकी के बाद दहशत में आई फरमानी नाज ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली यूट्यूब गायिका फरमानी नाज को उनके फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी मां व भाई के साथ रतनपुरी थाने पर पहुंचकर शिकायत की। रतनपुरी थानाध्यक्ष ने फरमानी नाज को खतौली थाने में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भेज दिया।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली हैं यूट्यूब गायिका फरमानी नाज का निकाह 25 मार्च 2018 को जनपद मेरठ के गांव छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुआ था। फरमानी नाज ने थानाध्यक्ष विंध्याचल तिवारी को बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष यातनाएं देते थे। फरमानी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे अर्श को जन्म से ही गले संबंधी समस्या थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा यातना देने के बाद वे अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
बीमार बेटे के इलाज के लिए फरमानी ने यूट्यूब पर गाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज की लोकप्रियता बड़ी जिसके बाद उसे इंडियन आयल में भी गाने का मौका मिला और हो चारों ओर प्रसिद्ध हो गई। फरमानी नाज का आरोप है कि उनका पति इमरान उनके गाने का विरोध करता रहता है, मानसिक रूप से उत्पीड़न करता है।
ससुराल पक्ष के सलीम, तस्लीम भी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। शनिवार को भी उसके पति इमरान ने फोन कर उसको जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद दहशत में आई फरमानी नाज ने पुलिस से आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/