{"_id":"5e4edb7d8ebc3ef2ab205723","slug":"family-happy-after-divya-winning-gold-muzaffarnagar-news-mrt470031152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या के गोल्ड जीतने पर परिवार में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या के गोल्ड जीतने पर परिवार में खुशी
विज्ञापन
दिल्ली में गोल्ड मैडल जीतने के बाद पिता सूरजवीर के साथ बेटी पहलवान दिव्या काकरान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या के गोल्ड जीतने पर परिवार में खुशी
मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी दिव्या पहलवान के सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। पैतृक गांव पुरबालियान में भी ग्रामीण दिव्या के कामयाबी से गदगद है। दिव्या अब तक देश विदेश में विभिन्न प्रतियोगिता में 73 मेडल जीत चुकी है। वह कहती है कि उसका लक्ष्य अब इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
नई दिल्ली में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने जापान की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। दिव्या के गोल्ड मेडल जीतने पर परिवार तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। दिव्या काकरान मूल रूप से मंसूरपुर के गांव पुरबालियान की रहने वाली हैं।
बृहस्पतिवार को केडी जाधव इंडोर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या काकरान ने पहली कुश्ती में कजाकिस्तान की पहलवान को, दूसरी कुश्ती में मंगोलिया की पहलवान को, तीसरी कुश्ती में उजबेकिस्तान की पहलवान को चित किया। फाइनल मुकाबले में दिव्या काकरान ने जापान की पहलवान मात्सुकीं को पराजित कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। दिव्या के पिता सूरजवीर पहलवान ने बताया कि दिव्या अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75 मेडल जीत चुकी है। दिव्या का परिवार दिल्ली में रहता है। बेटी की इस सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। दिल्ली स्थित गोकलपुर आवास पर पिता सूरज पहलवान, दादा राजेंद्र पहलवान, दादी प्रेमवती, मां संयोगिता, भाई दीपक सेन को परिचितों ने बधाई दी। गांव पुरबालियान में भी दिव्या की कामयाबी से ग्रामीणों में हर्ष है। पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या का सपना अब टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।