फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   family beaten the groom after daughter married a man against their wish in Muzaffarnagar

यूपी: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की धुनाई, भागकर बचाई जान, फिर पुलिस ने कराई शादी, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
सार

दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो युवती के नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर डाली। दूल्हे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
family beaten the groom after daughter married  a man against their wish in Muzaffarnagar
फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शादी को लेकर दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में परिवार के सदस्यों की रजामंदी से शादी नहीं करने से नाराज युवती के परिजनों ने बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की पिटाई कर दी। युवक और युवती के अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण लोगों में मनमुटाव था। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में युवक-युवती की शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का काफी समय से हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक-युवती के परिजनों ने आपसी रजामंदी से दोनों की शादी पर सहमति जता दी थी। हालांकि युवती के परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इनकी नाराजगी के बावजूद बुधवार को युवक-युवती की शादी थी, जिसके लिए युवक बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। आरोप है कि जैसे ही दूल्हे की कार दुल्हन के घर के सामने पहुंचकर रुकी तो युवती के नाराज परिजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर डाली। इससे शादी में अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


इसके बाद फिर से दोनों पक्षों की वार्ता हुई, जिसमें दुल्हन के नाराज परिजनों के व्यवधान से बचाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed