फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Families of freedom fighters honored

Muzaffarnagar News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया

Sat, 21 Jan 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Families of freedom fighters honored
संस्कार भारती ने विवेक बाल विद्या मंदिर में किया आयोजन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के चित्र भी प्रदर्शनी में लगाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संस्कार भारती ने आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत के स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों को समर्पित कार्यक्रम ‘आराधना’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के चित्र भी प्रदर्शनी में लगाए गए।
विवेक विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुुुभारंभ संस्कार भारती के उपाध्यक्ष महेन्द्र आचार्य , डॉ कीर्तिवर्धन ने किया। जिलाध्यक्ष संस्कार भारती एसएन चौहान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में न केवल राष्ट्रीय फलक पर जाने पहचाने कुछ चुनिंदा स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों को याद किया जाना चाहिए, बल्कि स्थानीय स्तर पर अनेकानेक स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों को भी समान रूप से नमन और सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी केशव गुप्त की पुत्रवधु अनुराधा गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजबल सैनी, अनन्या तोमर, सतपाल सिंह, देवेन्द्र तोमर को भी सम्मानित किया गया। कवयित्री सविता गजल, सुनीता सोलंकी, निधी शर्मा व नेमपाल प्रजापति ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन अनुराधा वर्मा और संचालन सुघोष आर्य ने किया। मुख्य अतिथि सभासद विपुल भटनागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed