{"_id":"60c109928ebc3eac6371ce0e","slug":"fake-medicines-recovered-from-medical-store-muzaffarnagar-news-mrt5420197179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से कोरोना की नकली दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से कोरोना की नकली दवाइयां बरामद
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से नकली दवाइयां बरामद
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने औषधि निरीक्षक के साथ क्लीनिक पर छापा मारकर नकली दवाइयों को बरामद किया है। दवाइयों को ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सीज कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। बरामद दवाइयों की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद के साथ पंजाबी बरातघर के पास आदर्श कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी जनसेवा क्लीनिक पर छापा मारा। इस क्लीनिक के संचालक डॉ. पीयूष कुमार हैं। डॉक्टर द्वारा अपने ही क्लीनिक पर न्यू विजयलक्ष्मी मेडिकल स्टोर भी खुलवाया है। चिकित्सक द्वारा मरीजों को परामर्श के साथ जो दवाइयां लिखी जाती हैं, वे इसी स्टोर पर उपलब्ध रहती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल स्टोर पर जांच कराई तो यहां से कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के उपचार में काम आने वाली फेविमैक्स-400 एमजी टैबलेट के करीब सात डिब्बे बरामद हुए। ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने जांच के बाद बताया कि मेडिकल स्टोर से बरामद की गई दवाई पूरी तरह नकली है। इसे मेडिकल स्टोर पर लोगों को बेचकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौके पर बरामद ये नकली दवाइयां करीब 94 हजार रुपये कीमत की है, जिन्हें सीज कर दिया गया है। दवाइयों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
वर्जन
सभी दवाइयां कंपनी से ही खरीदी हैं, जिसके बिल भी लिए गए हैं। इन दवाओं के नकली होने की उन्हें जानकारी नहीं है। वे प्रशासन को उसकी जांच में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
डॉ. पीयूष कुमार