{"_id":"615deec68ebc3e656d1a37a1","slug":"fake-food-supplement-factory-caught-in-kidwainagar-muzaffarnagar-news-mrt5595472167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर में पकड़ी नकली फूड सप्लीमेंट की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किदवईनगर में पकड़ी नकली फूड सप्लीमेंट की फैक्टरी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान नकली फूड सप्लीमेंट बनाने के आरोपियों की जानकारी देते एसपी सिटी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किदवईनगर में पकड़ी नकली फूड सप्लीमेंट की फैक्टरी
मुजफ्फरनगर। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला किदवईनगर में चल रही नकली फूड सप्लीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार रात मोहल्ला किदवईनगर में सरईया मदरसे वाली गली स्थित मकान में दबिश दी। मौके पर बहुत बड़े पैमाने पर नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया, जिसे हर्बल पावर फॉर्मेसी के लाइसेंस की आड़ में तैयार किया जा रहा है। बरामद फूड सप्लीमेंट की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इसके साथ ही मूल रूप से गांव पुरबालियान और हाल मोहल्ला किदवईनगर निवासी आसिफ सैफी को गिरफ्तार किया गया, जो इसे तैयार कर जनपद के साथ ही आसपास क्षेत्र में भी सप्लाई करता आ रहा था।
उक्त सप्लीमेंट को बनाने के बाद विभिन्न देशी-विदेशी ब्रांड के रैपर व स्टीकर तैयार कराकर डिब्बे, कैप्सूल, गोली और इंजेक्शन के रूप में बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे चेन सिस्टम को ट्रैक कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बरामद किया गया नकली फूड सप्लीमेंट
- 25 किलो मेल्टोडेक्स्टरिन पाउडर
- 75 किलो डेक्सट्रोस मोनोहाइड्रेट पाउडर
- 20 किलो अमीनो एसिड पाउडर
- 15 किलो रेज बीसीएए पाउडर
- 25 किलो हाइड्राटेपरोटिन पाउडर
- 15 किलो एकोप्रोफ्ग्स बीसीएए पाउडर
- 64 डिब्बे मिश्रित सप्लीमेंट पाउडर
- एक किलो कैप्सूल
- एक बोरा खाली कैप्सूल
- विभिन्न कंपनियों की गोलियां और इंजेक्शन मय सीरिंज
- एक इलेक्ट्रानिक कांटा
- एक कैप्सूल भरने की मशीन
- एक रैपर लगाने वाली मशीन
- सात बोरे विभिन्न देशी-विदेशी कंपनियों के नकली रैपर
- प्लास्टिक के पांच किलो, दो किलो व पांच सौ ग्राम के 800 डिब्बे

आरोपियों से बरामद नकली फूड सप्लीमेंट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR