फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fairs are symbols of our ancient civilization: Swami Omanand

मेले हमारी प्राचीन सभ्यता के प्रतीक : स्वामी ओमानंद

Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fairs are symbols of our ancient civilization: Swami Omanand
मोरना में जाहरवीर गोगा मेडी मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज व ज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। प्राचीन शिव शक्ति जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले का रविवार को शुभारंभ हो गया। शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन सभ्यता के प्रतीक हैं। म्हाड़ी पर सर्व समाज के श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। यहीं वजह है कि मेले भाईचारा, सद्भाव, प्यार एक जुटता का सर्जन कराते हैं।
विज्ञापन

मोरना मेला ग्राउंड के मुख्य द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी ओमानंद महाराज और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांव प्रधान नीरज राठी, सविंद्र राठी, पंकज माहेश्वरी, अरविंद चौधरी, मुकेंद्र राठी, जबर सिंह, संदीप तोमर, पप्पू भगत, कप्तान सिंह, संजू चौधरी, पूर्व प्रधान महक सिंह, प्रदीप निर्वाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। म्हाड़ी महंत गोपाल भगत, ऋषि पाल आदि ने विशेष पूजा कराई। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नव युगलों ने भी प्रसाद चढ़ाया। भोपा क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी , थाना प्रभारी बिजेंद्र रावत, एसएसआइ सत्य नारायण दहिया, सब इंस्पेक्टर विकास सिंह आदि पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

परिवार में सुख और शांति के लिए मन्नत मांगी
जानसठ। जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर परिवार में सुख और शांति के लिए मन्नतें मांगी। भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी का मंदिर स्थित है। रविवार को म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए और पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। म्हाड़ी पर लगे मेले में बच्चों ने खिलौने खरीदे। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, राजपाल सैनी, मूलचंद सैनी, वेद प्रकाश सैनी, नीशू कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed