फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fair will start from 14th on Shri Tripura Maa Bala Sundari Devi Shaktipeeth

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ पर 14 अप्रैल से आरंभ होगा वार्षिक मेला 16-45-07

Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fair will start from 14th on Shri Tripura Maa Bala Sundari Devi Shaktipeeth
देवबंद। कोरोना महामारी के कारण विगत दो वर्षों से स्थगित हो रहे शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का वार्षिक मेला 14 अप्रैल से 13 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद तैयारियां आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम ने मेला कमेटी सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन करने आते हैं। पूजा के दिन श्रद्धालुओं के खड़े होने के लिए सड़क पर मैट और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। मंदिर व मेला परिसर में डेकोरेशन एवं लाइट की व्यवस्था समय से पूर्व संतोषजनक तरीके से कर ली जाए। 2 अप्रैल से आरंभ होने जा रहे नवरात्रों के मद्देनजर सफाई एवं लाइट की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। मेला परिसर में अस्थायी पुलिस शिविर लगाया जाए। नगरपालिका के ईओ डीके राय ने एसडीएम को बताया कि मेला संबंधित सभी तैयारियां की जा रही हैं। 200 किलोवाट का अस्थायी विद्युत संयोजन मेला अवधि के लिए मंजूर कराया जा रहा है। मेले में चिकित्सा कैंप एवं एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में मेला चेयरमैन मनोज सिंघल, सीएचसी के मोतीलाल व रविंद्र कुमार, रोहित सिंह, अग्निशमन अधिकारी प्रतीश कुमार व एक्सईएन विद्युत सुधाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed