फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fair organized, crowd of devotees gathered

मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fair organized, crowd of devotees gathered
रतनपुरी के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को पहले ही दिन मेले में श्रद्धालुओं काफी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

रतनपुरी स्थित मनसा देवी मंदिर पर आयोजित मेले में शुक्रवार को पहले दिन दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर प्रांगण में लगे मेले की दुकानों से लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भीड़ को व्यवस्थित करने में मेला समिति के स्वयंसेवकों और पुलिस बल के पसीने छूट गए। इस बार मनसा देवी मंदिर के भवन का नव निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण मंदिर समिति के स्वयंसेवकों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेला समिति के स्वयंसेवकों ने भीड़ को संभालते हुए व्यवस्था बनायी। मनसा देवी मंदिर समिति रतनपुरी के अध्यक्ष तरसपाल सिंह ने बताया कि 53 वर्ष पहले जमीन से निकली मां मनसा देवी की मूर्ति को यहां पर स्थापित किया गया था।

मेले में दंगल का भी आयोजन
रतनपुरी मेले में इनामी दंगल का आयोजन भी हुआ। जिसमें दूर दराज आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में मोनू सोम रतनपुरी और ओमप्रकाश चौधरी कैलाशनगर ने रेफरी की भूमिका निभाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह, सचिव बिजेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, कालू सिंह, ओमपाल सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल सिंह, नरेश कुमार, मोनू सोम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed