{"_id":"613504d48ebc3e61d730c8da","slug":"eyelids-laid-in-honor-of-the-guests-muzaffarnagar-news-mrt5549245157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथियों के सम्मान में शहर ने बिछाए पलक-पांवड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथियों के सम्मान में शहर ने बिछाए पलक-पांवड़े
विज्ञापन
जानसठ रोड पर किसानों को हलवा बांटते ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथियों के सम्मान में बिछाए पलक-पांवड़े
मुजफ्फरनगर। महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से किसान शहर में पहुंचे। इन किसानों के स्वागत के लिए लोगों ने भी पलक-पांवड़े बिछा दिए, जिससे किसान अभिभूत नजर आए।
महापंचायत में आ रहे देशभर के किसानों के स्वागत में शहर के लोग सुबह से ही मुख्य चौराहों और एंट्री गेट पर डटे रहे। शहर के शामली रोड से लेकर सुजडू चुंगी और रुड़की रोड पर कली-चूना डालकर सड़कों को सजाया गया था। वहीं, शहर के अंसारी रोड, हनुमान चौक, मोहल्ला खालापार, प्रकाश चौक समेत किसानों के आगमन से जुड़े सभी मार्गों पर भी सजावट की गई थी। शहर में कई स्थानों पर किसानों को आम लोगों द्वारा बिस्किट और पानी की बोतलें उपलब्ध कराईं गई।
सभी खापों की तरफ से लगाए गए लंगर
मुजफ्फरनगर। महापंचायत में आने वाले किसानों के स्वागत के लिए अलग-अलग खापों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई। शहर के कोर्ट रोड पर बालियान खाप गांव भनेड़ा जट समेत अन्य खापों की ओर से चने व हलवे का प्रसाद प्रदान किया गया। वहीं, शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी की ओर से चौधरी चरणसिंह मार्केट के सामने किसान ढाबा शुरू किया गया, जिसमें महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों को नि:शुल्क भोजन कराया गया।