{"_id":"639b62db8991a8639e040e87","slug":"extorted-one-crore-from-a-retired-employee-by-making-him-a-member-of-dharma-trust-muzaffarnagar-news-mrt6178051170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धर्म ट्रस्ट में सदस्य बनाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक करोड़ हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धर्म ट्रस्ट में सदस्य बनाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक करोड़ हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी।
मुजफ्फरनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति मुजफ्फरनगर के सेवानिवृत्त लिपिक को धर्म ट्रस्ट का सदस्य बनाकर कई लोगों ने एक करोड़ रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन में एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
साउथ सिविल लाइन संतोष विहार निवासी कृषि उत्पादन मंडी समिति मुजफ्फरनगर के सेवानिवृत्त लिपिक आजाद वीर सिंह ने थाना सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि सुमन विहार निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज बालियान, रिटायर्ड शिक्षक महेंद्र सिंह, अनीता बालियान, अनिमेष बालियान, गजेंद्र बालियान, मनोज बालियान का भांजा कपिल पंवार और डाक्टर बिजेंद्र सिंह ने उसे एक धर्म ट्रस्ट चलाना बताया। इसमें उन्हें 80 हजार रुपये लेकर सदस्य बनाया। ट्रस्ट की काफी जमीन भी जमीन भी बताई गई थी। आरोपियों ने ट्रस्ट का एक मुकदमा रिजर्व बैंक में चलना बताया। विभिन्न समस्या बताकर उनसे कई बार में एक करोड़ 97 हजार से ज्यादा की रकम ले ली गई। काफी रकम आरोपियों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
आजाद वीर सिंह ने बताया कि उन्हें विश्वास में रखने के लिए कुछ रकम उनके खाते में भी डाली गई। उनके कुछ कागजातों पर भी हस्ताक्षर कराए गए। आरोपियों द्वारा अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्हें पागल की संज्ञा भी देने की कोशिश की जा रही है। शाहपुर में उसके बेटे की दुकान है। बेटे को भी दुकान पर जाकर धमकी दी गई। पीड़ित ने जान को खतरा जताते हुए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।