फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Expressed displeasure over the cut in minority funds

Muzaffarnagar News: अल्पसंख्यक वर्ग के फंड में कटौती पर जताई नाराजगी

Tue, 07 Feb 2023 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the cut in minority funds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से मुलाकात की। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बजट में अल्पसंख्यक वर्ग के प्रमुख फंड में कटौती पर नाराजगी जताई।

जिलाध्यक्ष हकीम जफ़र महमूद ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए बजट में बढ़ोतरी करने के बजाए 38 प्रतिशत तक कटौती कर दी गई। पिछले बजट में अल्पसंख्यकों की प्रीमैटरिक छात्रवृत्ति 1425 करोड़ रुपये थी, जिसे इस वर्ष 1433 करोड़ रुपये कर दिया गया। छात्रों के कौशल विकास योजनाओं के लिए 365 करोड़ आवंटित किए थे, इस वर्ष केवल 44 करोड़ रुपये कर दिए गए। उन्होंने कहा कि बजट से साबित होता है कि केंद्र सरकार पूरी तरह से अल्पसंख्यक वर्ग विरोधी है। इस दौरान हाजी अहमान, ममनून अंसारी, आसिफ अंसारी, मोहम्मद आमिर, ब्रजभूषण शर्मा, मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed