फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explosion while breaking the compression of fridge, laborer injured

मुजफ्फरनगर: फ्रिज का कंप्रेशन तोड़ते हुए धमाका, मजदूर घायल

Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Explosion while breaking the compression of fridge, laborer injured
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खालापार क्षेत्र में फ्रिज का कंप्रेशर तोड़ते समय धमाका हो गया। एक मजदूर का हाथ धमाके में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की चौकी खालापार क्षेत्र में जैनिबिया स्कूल के पास एक कबाड़ी का गोदाम है। वहां पर कई मजदूर काम कर रहे थे। जो कई जनपदों से वाहनों, फ्रिज, वाशिंग मशीन के पुराने सामान से तांबा पीतल का सामान तोड़ कर निकालते है। इस तांबा पीतल को अलग अलग रखा जाता है। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम गोदाम में काम करने वाला शराफत गोदाम में एक फ्रिज के कंप्रेशर को तोड़ रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज सुनकर कुछ ही देर में गोदाम के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच गोदाम में काम करने वाले लोग भाग गए। बाद में लोगों ने देखा कि गोदाम में मजदूर शराफत का हाथ घायल था। उससे खून बह रहा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन उसे हायर सेंटर ले गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद खालापार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि गोदाम में फ्रिज के कंप्रेशर को तोडने पर हुए धमाके में मजदूर घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed