{"_id":"5a8c691b4f1c1bff388b9259","slug":"exploring-himanshu-s-killers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हिमांशु के हत्यारों तलाश में दिल्ली में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर हिमांशु के हत्यारों तलाश में दिल्ली में दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे की मांग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव लाडपुर के इंजीनियर हिमांशु के नामजद मुख्य हत्यारोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में उसके कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने दिल्ली से दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। उधर, मंगलवार की सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
लाडपुर गांव के इंजीनियर हिमांशु हत्याकांड में छोटे भाई दीपांशु ने गांव निवासी मोहित व उसके अन्य दो साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहित गांव से फरार हो गया था।
सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने नामजद मुख्य हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली में सोमवार की रात को पुलिस टीम को भेजा। पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात तक आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी अपने ठिकानों पर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने दिल्ली निवासी उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ करने में लगी है। पोस्टमार्टम होने पर सोमवार की देर रात को ही शव गांव में पहुंच गया था। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने हिमांशु के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विधायक विक्रम सैनी सांत्वना देने पहुंचे
खतौली। भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी गांव लाडपुर में मृतक हिमांशु के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। विधायक ने इस हत्याकांड को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने हत्याभियुक्तों को शीघ्र पकड़ने को एसएसपी से फोन पर बातचीत की।
इसके बाद वे कोतवाली में पहुंचे और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज से हत्याकांड में अब तक की पुलिस कार्रवाई के बारे मेें जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने विधायक को बताया कि मुख्य हत्यारोपी मोहित को पकड़ने के लिए लगातार दबिश जारी है। शीघ्र ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंजीनियर की हत्या कर उसका फोन खुद सुनता रहा हत्यारोपी
निजी कंपनी के इंजीनियर हिमांशु की हत्या करके उसके फोन को नामजद हत्यारोपी मोहित एक घंटे तक खुद रिसीव कर सुनता रहा। फोन पर कॉल रिसीव कर वह कहता था हिमांशु तो अब सो गया है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज को मृतक के परिचितों ने इस बातचीत की मोबाइल में रिकॉडिंग सुनवाई। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में हत्या की वजह पैसों के लेनदेन ही निकलकर सामने आ रही है। पुलिस के सामने मृतक के गांव के एक और युवक का नाम प्रकाश में आया है।
गांव लाडपुर के इंजीनियर हिमांशु हत्याकांड की पुलिस मंगलवार को दिनभर जांच पड़ताल करने में जुटी रही। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने गांव के अलावा मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की। पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि नामजद हत्यारोपी मोहित ने मृतक हिमांशु के अलावा अपने अन्य दोस्तों से भी दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की है।
मृतक के परिचितों ने इंस्पेक्टर को बताया कि रविवार की शाम को छह बजे के बाद हिमांशु के मोबाइल पर उसके दोस्तों ने फोन किए। हिमांशु के फोन को उसके गांव निवासी मोहित ने रिसीव किया। दोस्तों ने उससे हिमांशु के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि हिमांशु तो अब सो गया है। उन्होंने इंस्पेक्टर को बातचीत की मोबाइल में हुई रिकॉडिंग को भी बंद कमरे में सुनवाया।
परिचितों ने पुलिस को बताया संभवत: उस वक्त मोहित ने हिमांशु की हत्या कर दी हो। इसलिए मोहित ही हिमांशु का करीब एक घंटे तक रिसीव करता रहा। रविवार शाम सात बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ था। जो अब भी हत्यारोपी के पास ही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में गांव के एक और युवक का नाम प्रकाश में आ रहा है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
हत्यारोपी मोहित ने मृतक हिमांशु के अलावा अन्य दोस्तों से भी लाखों रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ठग रखे हैं। जांच पड़ताल में इसका पता चला है। अभी तक हत्यारोपी पकड़े नहीं जा सके हैं, शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। अंबिका प्रसाद भारद्वाज, इंस्पेक्टर।