फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Explained the nuances of still life to the students

Muzaffarnagar News: छात्रों को समझाईं स्टिल लाइफ की बारीकियां

Fri, 02 Jun 2023 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of still life to the students
राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में आयोजित चित्रकला शिविर का दूसरा दिन
विज्ञापन

युवा चित्रकार रवि चरण सहित कई कलाकारों ने दिया प्रशिक्षण




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में आयोजित चित्रकला शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को स्टिल लाइफ की बारीकियां बताई। युवा चित्रकार रवि चरण ने प्रशिक्षण दिया।

राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से संचालित चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 20 दिन चलेगा। सहारनपुर जनपद के नानौता के युवा चित्रकार रवि चरण ने कहा कि हमें जिस पदार्थ या वस्तु को बनाना है, पहले उसका अध्ययन कर लें। देखें उस पर कैसे प्रकाश और छाया पड़ रही है, उसका अनुपात क्या है, तब उसका चित्र उकेरे।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कैलीग्राफी व प्राविधिक कला के बारे में समझाया। प्रवीण कुमार सैनी ने जल रंग में विभिन्न प्रकार के भू दृश्य, पर्वतीय दृश्य का रेखांकन, जल रंग करना सिखाया। शगुफ्ता त्यागी ने एक्रेलिक कलर से कंपोजिशन सिखाया। बताया कि रंग के बैलेंस की पेंटिंग में क्या विशेषता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर कल्याण ने खूबसूरत दृश्य चित्र बनाकर सबको चौंकाया। संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति बहुत उत्साह है। यह कार्यशाला रविवार तथा सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed