फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Expecting to open market, shock to traders

बाजार खुलने की उम्मीद लगा रहे व्यापारियों को झटका

Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Expecting to open market, shock to traders
बाजार खुलने की उम्मीद लगा रहे व्यापारियों को झटका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के लगातार प्रसार के मद्देनजर शुक्रवार रात से लागू कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब आगे बढ़ाकर दस मई तक कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बाजार खुलने की उम्मीद लगा रहे व्यापारियों को इससे बड़ा झटका लगा है। वहीं, आगे बढ़ाई गई अवधि में कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने के निर्देशों से आमजन भी सीधे तौर पर प्रभावित होगा।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से लागू कोरोना कर्फ्यू को शासन ने अब दस मई तक बढ़ा दिया है। पांच से दस मई तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू को इस बार कड़ाई से लागू कराए जाने के निर्देश देते हुए शासन ने इस बाबत गाइड लाइन भी जारी कर दी है। इसके तहत दूध डेरियां सुबह पांच बजे से सात बजे तक और शाम को भी पांच से सात बजे तक ही खुलेंगी।
विज्ञापन

किरयाना के थोक व्यापारियों के लिए दुकानें खुलने का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। किरयाना के रिटेल की दुकान सात से नौ बजे खुलेगी। बैंक व बीमा कार्यालय सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट व होटल पूरी तरह से बंद रहेंगे। खाद्य सामग्री की केवल होम डिलीवरी ही हो सकेगी। आगामी दस मई तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने और सख्ती से इसका पालन कराए जाने के आदेशों के चलते बृहस्पतिवार से बाजार खुलने की उम्मीद लगाए बैठे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को नहीं ई-पास की जरूरत
मुजफ्फरनगर। दस मई तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू किए जाने के आदेशों के साथ ही आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को इससे अलग रखा गया है। इन लोगों को कोरोना कर्फ्यू में आवागमन के लिए किसी तरह के ई-पास की जरूरत नहीं होगी। इनमें प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार, मेडिकल सेवा, दूरसंचार, डाक सेवा और उद्योगों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन व आपूर्ति करने के लिए भी किसी भी तरह के ई-पास की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed