फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exhibition on SSP Office

एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 17 Mar 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 17 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Exhibition on SSP Office
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर पर  मीरापुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। वाहिनी के कार्यकर्ताओं और कैथोड़ा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आठ मार्च को भुम्मा रोड पर युवकों      द्वारा एक महिला के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की गई थी, उसी समय गांव के ही व्यक्ति ने बीचबचाव करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


आरोपियों द्वारा उसके साथ भी  मारपीट की गई। आरोप है कि मीरापुर पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित कई बार चक्कर काट चुका है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। प्रदर्शनकारियों ने मीरापुर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में वाहिनी के जिला मंत्री पंडित दीपक कृष्णात्रेय, प्रेमचंद, ओमवीर, राम सिंह, अंकित, बंटी, प्रवीण, कल्लू, अनिल कुमार, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed