फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Examination showed 'Talent'

परीक्षा में दिखाया ‘टेलेंट’

Mon, 16 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Examination showed 'Talent'
मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुई परीक्षा में 875 अभ्यर्थी शामिल हुए। डेेढ़ घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों से 100 अंकों के सवाल पूछे गए थे। अभ्यर्थियों का रविवार सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर जमघट लगना शुरू हो गया था। निर्धारित समावधि पर कॉलेज में एंट्री दी गई।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भोपा रोड स्थित एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। चयनित अभ्यर्थियों को जांच के बाद परीक्षा कक्ष में एंट्री दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने बताया कि  875 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें कक्षा नौ और दस के 309 और कक्षा 11 एवं 12 के 566 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा कराने में एमबीए इंचार्ज डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. शार्व गर्ग, बीसीए इंचार्ज डॉ. संजीव गोयल, डॉ. राजीव पाल सिंह, डॉ. दीपक मलिक, प्रशांत गुप्ता, सतीश कुमार, डॉ. संदीप गर्ग, विनीता आदि का सहयोग रहा। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह से ही भीड़ जमा होनी शुरू हो गर्ई थी। जिन अभ्यर्थियों का सूची में नाम था, लेकिन प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ, उन्हें भी परीक्षा में शामिल किया गया। ऐसे अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड से मिलान कर परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों से अधिक छात्राओं की भागीदारी रही। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब साढ़े 500 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। नंगला पिथौरा की छात्रा विनीता पुंडीर, अलमासपुर की अंजलि पाल, जड़ौदा की कोमल चौधरी, खालापार की नसरीन परवीन आदि छात्राओं का कहना था कि परीक्षा की काफी समय से तैयारी की थी, उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। छात्रवृत्ति परीक्षा का रेडियो एसडी  90.8 एफएम पर प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed