{"_id":"6607f8870c2af45d2d00534f","slug":"exam-results-declared-students-who-scored-special-marks-honored-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-119615-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फल घोषित: विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फल घोषित: विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
-कस्बे के श्रीराम प्रसाद कात्यान इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के श्रीराम प्रसाद कात्यान इंटर कॉलेज का शनिवार को परीक्षा फल घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ने विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्कूल बैग देकर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. निलेश वशिष्ठ ने कहा कि कक्षा 10 व 12 के विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा परिणाम आने पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर का भी परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड का वितरण किया गया। कक्षा 4 के समीर ने पहला, खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्रशांत पहले, नेहा दूसरे व फरहीन तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 6 के वंश चौहान ने पहला व कक्षा 7 के प्रिंस ने पहला व पीयूष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की छात्रा महक ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा व व्यापारी नेता राजेश संगल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंकित गर्ग, विनोद व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
-- --
छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत
फोटो
जानसठ । कृष्णा शिशु सदन में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। कक्षा 1 सर्वाधिक अंक पाने पर सानवी, कनिका, मिस्टी, अमन, जिया, मानवी सैनी व कक्षा 2 में इन्शा, अक्षी राणा, प्रियम, आरव कुमार, अक्षय सैनी, अनन्या सैनी, मुक्कदस खान और कक्षा 3 में अविराज, हुमैरा, जोया सैफी, अदीब, आराध्या सैनी, कक्षा 4 में अक्षांत राणा, शशांक, अर्निका सैनी, कुंज, जोया तथा कक्षा 5 में वासु पाल, अनिरुद्ध कुमार, जसलीन कौर, मयंक, शिया को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कृष्णा शिशु सदन जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 में हर्षिता सैनी, सानवी, लक्ष्य कुमार, अरसलान, अनुराधा, कक्षा 7 में तानिया, आरुषा, निखिल, मन्तशा, उन्नति आर्या , कक्षा 8 में अंशिका, कार्तिक, वंशिका पाल, अनिकेत कुमार, प्रियांशु को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम् स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल कुमार, रजनीश सैनी, श्री चन्द सैनी, अनिल कुमार प्रधान सुशील कुमार सभासद, गौरव भटनागर, सतपाल प्रजापति, गुलजार, मोहम्मद इरशाद आदि ने पुरस्कार वितरण किये। विद्यालय के प्रबन्धक मास्टर कृपाल सिंह, प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार (जूनियर स्तर), उमेश मित्तल, धर्मवीर प्रजापति, अनंगपाल राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -