फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exam of 56587 students will be held at 74 centers

74 केंद्रों पर होगी 56587 विद्यार्थियों की परीक्षा

Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exam of 56587 students will be held at 74 centers
74 केंद्रों पर होगी 56587 विद्यार्थियों की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 74 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिले में इस बार 56587 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 29499 और इंटर के 27088 विद्यार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर बनाई गई जिला स्तरीय परीक्षा समिति शुरू में बोर्ड परीक्षा के लिए 79 परीक्षा केंद्र तय किए थे। इनमें चार राजकीय, 53 अशासकीय सहायता प्राप्त, 22 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल थे। 13 विद्यालयों के सेंटर पर आपत्ति सामने आई। इन परीक्षा केंद्रों को हटाकर आठ नए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए।
विज्ञापन

अब जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिले में इस बार 56587 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 29499 और इंटर के 27088 विद्यार्थी शामिल हैं। वर्ष 2021 में जिले में 63 हजार 716 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इस बार 7129 परीक्षार्थी कम हुए हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में संस्थागत
छात्र: 15782
छात्रा: 13242
हाईस्कूल में व्यक्तिगत
छात्र: 350
छात्रा: 124
कुल: 29499
इंटरमीडिएट में संस्थागत
छात्र: 13627
छात्रा: 11353
इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत
छात्र: 1392
छात्रा: 716
कुल: 27088
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेज
आर्यकन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, दयानंद गुरुकुल इंटर बिरालसी, एमडी इंटर कॉलेज दूधली पार्श्व जैन इंटर जौला, जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा, वीएसएस इंटर लुहसाना, अरविंद इंटर कॉलेज पुरा, गुरू बिरजानंद इंटर रामपुर, शहीद भगत सिंह इंटर बुड़ीना कलां, राजकीय कन्या इंटर भैंसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, छोटूराम इंटर कॉलेज, दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर, जैन कन्या पाठशाला शहर, जैन कन्या इंटर नई मंडी, एसडी कन्या गांधी कालोनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर, किसान इंटर अलीपुर खेडी, बरला इंटर कॉलेज, जयहिंद इंटर चरथावल, गांधी इंटर चरथावल, जय भारत इंटर छपार, डीएवी इंटर जानसठ, गोमती कन्या इंटर जानसठ, कल्याणकारी इंटर बघरा, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी इंटर बुढाना, जनता जनार्दन इंटर बसेड़ा, इंटर कॉलेज भोकरहेडी, सर्वोदय इंटर घटायान, जनता इंटर कॉलेज हरसौली, केके जैन इंटर खतौली, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली, जनता कन्या इंटर शिवपुरी, श्री देवी मंदिर कन्या इंटर खतौली, केएस इंटर कॉलेज कुरालसी, किसान इंटर ककरौली, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर, सुखलाल आदर्श कन्या मीरापुर, एमएस इंटर कॉलेज मोरना, सरशादी लाल इंटर मंसूरपुर, भारतीय इंटर नंगला मंदौड, बीएसएस इंटर पमनावली, अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज, जवाहर लाल इंटर रवापुर सठेड़ी, डीएवी इंटर आलमपुर सिसौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, कबूल कन्या इंटर तिगाई, जनता इंटर कॉलेज लछेड़ा, आर्य कन्या इंटर चरथावल, लाला सुखलाल इंटर पुरकाजी, नवाब अजमत अली कन्या इंटर, एसकेडी कन्या इंटर बघरा, राजकीय कन्या इंटर सिसौली, सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी, बलवंती देवी कन्या इंटर सठेड़ी, किसान मजदूर इंटर जसौई, आर्य वैदिक कन्या इंटर ढिंढावली, अग्रोहा शिक्षा निकेतन कॉलेज, बलिका इंटर कॉलेज पीनना, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ, चंदन सिंह जनता इंटर तिसंग, दयानंद आर्यवीर इंटर शाहपुर, राजकीय इंटर गढ़ी सखावत केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed