फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex tribute

पूर्व सैनिकों ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि 

Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ex tribute
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों की मौत पर आक्रोश प्रकट करते हुए पूर्व सैनिकों सहित भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा भारत सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रताल गंगा घाट पर स्थित कारगिल शहीद स्मारक में कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


शुकतीर्थ शुक्रताल गंगा घाट पर भाजपा नेता डा.वीरपाल निर्वाल व अमित राठी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर के उड़ी में की गई कायरतापूर्ण घटना की निंदा करते हुए रोष प्रकट किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि भारत सरकार को दुश्मन देश पर कार्रवाई करते हुए इस कायरतापूर्ण घटना का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


डा. वीरपाल निर्वाल व अमित राठी ने शहीदों को नमन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की उस माटी को भी सलाम किया जहां ऐसे वीर पैदा होते हैं। पूर्व सैनिक कैप्टन राजेन्द्र सिंह, हरिप्रकाश, जयप्रकाश, सुधीश राठी, रामवीर पहलवान, सुनील राठी, योगेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, पंडित रामकुमार शर्मा, रविन्द्र वाल्मीकि, सचिन, गौरव, सूरज, संजय, इन्द्रराज, माधव, अंकुल, सत्यपाल, रवि कुमार, मोहित राठी, मांगेराम फौजी, एसपी सिंह, आशीष निर्वाल, संजीव कालन, श्रीपाल सिंह, परीक्षित राठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed