फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex-soldiers gave Tahrir against the producer

अब पूर्व सैनिकों ने दी निर्मात्री के खिलाफ तहरीर

Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldiers gave Tahrir against the producer
पूर्व सैनिकों ने दी निर्मात्री के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्मी अफसर को लेकर बनाई गई वेब सीरिज ट्रिपल-एक्स सीजन-2 को लेकर बालाजी टेली फिल्मस महिला निर्मात्री एकता कपूर की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। भाजयुमो के बाद शनिवार को कैप्टन एससी त्यागी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने भी एकता कपूर के खिलाफ शिकायती पत्र एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा। उन्होंने देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की। डीएम को संबोधित शिकायती पत्र में पूर्व सैनिकों ने कहा कि एकता कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो वे सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करेंगे। आरोप लगाया कि एकता कपूर ने देश को अपमानित करने के साथ ही सैनिकों का मनोबल तोड़ने के मकसद से इस तरह की वेब सीरिज में आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए हैं, जिससे देश की वीर महिलाओं के सम्मान को भी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed