फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ex-servicemen and family members honored

पूर्व सैनिक और परिजन सम्मानित

Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen and family members honored
सोल्जर्स बोर्ड में आयोजित सैनिक पुनर्मिलन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व सैनिक और परिजन सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोल्जर बोर्ड में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की पत्नी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रवि कुमार ने सम्मेलन में मौजूद पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के लिए काफी सुविधाएं और सम्मान की घोषणा की है, लेकिन प्रदेश के जिलों में उतना अपेक्षित कार्य नहीं हो पा रहा है जिसके लिए जिलों के सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उनसे कहा गया है कि अधीनस्थ अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों की समस्याओं को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन में अधिक से अधिक भागेदारी होनी चाहिए। अधिकारी विशेष जागरूकता अभियान चलाएं।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित शहीदों की पत्नी और पूर्व सैनिकों को शॉल और बैग देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि प्रशासन सैनिकों और उनके परिजनों के लिए उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में शामली से आए कर्नल नरेश गोयल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर संजय श्रीवास्तव सहित प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed