फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Everything closed on the first day of the weekly lockdown

साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन सब कुछ बंद

Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Everything closed on the first day of the weekly lockdown
साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन सब कुछ बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में पहले साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन पूरी तरह सफल रहा। शहर की सभी दुकानें व बाजार पूरी तरह से बंद रहे। कुछ देर के लिए सुबह में जरूरी सामान की दुकानें खोली गईं, जिन्हें समय से ही बंद करा दिया गया। वहीं, सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही काफी हद तक कम ही रही।

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह सौ से नीचे आते ही सोमवार को कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया था। इसके साथ ही शासन की गाइडलाइन के तहत शनिवार, रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद शनिवार से शुरू हुए साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शहर क्षेत्र में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक सब्जी, दूध व किराना की दुकानें खोली गईं, जिन्हें समय पूरा होते ही बंद करा दिया गया। शहर की सड़कें भी पूरी तरह से सूनी रहीं। सड़कों पर चुनिंदा वाहन ही दौड़ते नजर आए और अधिकांश लोगों ने पूरी तरह से अपने घरों में ही रहकर प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed