फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Everyone expressed surprise to hear, no one took away the trouble

सुनकर सबने जताई हैरानी, किसी ने दूर नहीं की परेशानी

Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Everyone expressed surprise to hear, no one took away the trouble
शहर के शांतिनगर में अवरुद्व हुई नाली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

- बाहरी बस्ती तिलकनगर और शांतिनगर में जलनिकासी के इंतजाम नहीं
- कूकड़ा क्षेत्र में लगता है तिलकनगर, लंबे समय से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के विस्तार के साथ परेशानियां भी बढ़ती गई। बाहरी इलाके तक आबादी पहुंची, लेकिन सुविधाएं नहीं। बिजली मिली तो पानी नही, जहां मिल गया, वहां जलनिकासी नहीं हुई। तिलकनगर का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। कई गलियों में जलनिकासी का इंतजाम नहीं है, यही हाल शांति नगर का है। लोगों ने बताया कि समस्या सुनकर सब हैरानी जताते हैं, लेकिन परेशानी किसी ने दूर नहीं की।
कूकड़ा क्षेत्र में तिलकनगर शहर के विस्तारित क्षेत्र में शामिल है। जलनिकासी के लिए नाला है, लेकिन कई गलियों का पानी अभी तक नाले तक नहीं पहुंचता। नाला खुला होने के कारण इधर-उधर से लोग पहुंचकर गंदगी डालते हैं। मृत पशुओं के डाले जाने के कारण नाला चौक रहता है। नागरिक संजीव कुमार बताते हैं कि शहर के अलावा कूकड़ा क्षेत्र के मृत पशुओं को इसी नाले में डाल दिया जाता है, जिससे लोगों का दुर्गंध में जीना दूभर हो जाता है। नागरिक प्रवीण कुमार का कहना है कि नाले को छपवाकर हर गली से जलनिकासी का इंतजाम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एक नाला बनना शुरू, जलनिकासी का इंतजार
शांतिनगर के एक हिस्से में एक नाले का निर्माण चल रहा है, जबकि दूसरे हिस्से के लोगों को जलनिकासी का इंतजार है। अग्रोहा इंटर कॉलेज की तरफ कई गलियों में जलभराव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने क्या कहा
- शांतिनगर निवासी चरण सिंह बताते हैं कि कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्या रखी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। समस्या पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

- शांतिनगर निवासी डॉ. नीरज शास्त्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में जनप्रतिनिधियों से मिले थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
- नागरिक अंजलि मित्तल का कहना है कि जलनिकासी नहीं होने के कारण घरों के बाहर जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों का निकलना दूभर होता है। खाली प्लॉट में भी पानी भर जाता है, जिससे बाद में संक्रमित रोगों का खतरा बना रहता है।
समस्या का कराया जाएगा समाधान : कपिल देव
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस बाबत अधिकारियों से बुलाकर जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed