फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Establishment of Sitaram Rasoi in Annapurna Temple of Deoband

देवबंद के अन्नपूर्णा मंदिर में सीताराम रसोई की स्थापना

Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Establishment of Sitaram Rasoi in Annapurna Temple of Deoband
देवीकुंड रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में सीताराम रसोई के शुभारंभ कार्यक्रम में विचार रखते लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में बुधवार को सीताराम रसोई की स्थापना की गई। इसका शुभारंभ अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी जयनाथ ने किया।
विज्ञापन

योगी कर्णनाथ महाराज की समाधि स्थल पर बने अन्नपूर्णा मंदिर में श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर धूना ट्रस्ट द्वारा इस रसोई की स्थापना की गई। ट्रस्ट संरक्षक बलदेव नाथ और अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम बार देवबंद आगमन की खुशी में सीताराम रसोई का शुभारंभ हुआ। रसोई में प्रतिदिन निराश्रित बच्चों, दिव्यांगों, विधुर एवं विधवाओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। अधिवक्ता मनोज सिंघल और विजय कांत चौहान ने कहा कि भूखों के लिए भोजन खिलाने की व्यवस्था करना अति उत्तम कार्य है। अध्यक्ष अनुज सिंघल, अरुण त्यागी, सुशील चौधरी व प्रभात राणा ने कहा कि बाबा बलदेव नाथ के सपने को पूरा करने के लिए रसोई की स्थापना की गई। इनके अलावा राजकिशोर गुप्ता, आशुतोष शर्मा, सुनील सिसौदिया व दीपक सोम ने भी विचार रखे। इस मौके पर साधुराम, अनुज सैनी, शिवकुमार, गौरव राणा, अमर प्रताप, अंकुर, मोहित, अजब सिंह, रुद्र मिश्रा व सूर्यकांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed