फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   erected the wall without foundation in the school premises

स्कूल परिसर में बिना नींव खड़ी कर दी दीवार

Wed, 23 Jun 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
erected the wall without foundation in the school premises
भोपा के गांव मलपुरा का प्राथमिक विद्यालय।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल परिसर में बिना नींव खड़ी कर दी दीवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। गांव मलपुरा प्राथमिक विद्यालय से सटे ग्राम पंचायत भवन निर्माण में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पंचायत भवन के निर्माण के दौरान जहां उसकी दीवारें बिना नींव के ही खड़ी कर दी गईं, वहीं स्कूल के शौचालय के कच्चे गड्ढे के ऊपर फर्श बिछा दिया गया। पानी लेने के लिए स्कूल के हैंडपंप में ही सबमर्सिबल भी फिट कर दिया गया।
भोपा क्षेत्र के ग्राम मलपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में हाल ही में पुराने जर्जर भवन का मलबा हटाने के लिए ठेका छोड़ा गया था। विद्यालय के ठीक बगल में पंचायत भवन स्थित है, जिसका निर्माण कुछ समय पूर्व ही कराया गया था। दोनों के परिसर एक ही हैं। गांव के ग्रामीणों प्रदीप त्यागी, राहुल त्यागी, विनय त्यागी, भोपाल त्यागी, रमन त्यागी, अनुज त्यागी और सूर्यदेव त्यागी ने बताया कि जब स्कूल भवन का जर्जर मलबा हटवा रहे थे, इसी दौरान स्कूल के बगल में स्थित पंचायत भवन की दीवार हिलने लगी। जांच की तो पता चला कि उक्त दीवार बिना नींव के ही स्कूल की दीवार से सटाकर खड़ी कर दी गई थी। अब स्कूल की दीवार का मलबा हटाते ही पंचायत भवन की दीवार भी धराशायी हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, परिसर में बने फर्श को जब उखाड़ा गया तो पता चला कि शौचालय के कच्चे गड्ढे के ऊपर ही सीमेंटेड टाइल्स बिछा दी गईं, जिनसे फर्श लगातार दरक रहा था। लापरवाही की इंतहा यह कि पंचायत भवन के निर्माण के दौरान जब पानी की जरूरत पड़ी तो निर्माण ठेकेदार ने स्कूल के हैंडपंप में ही सबमर्सिबल फिट कर दिया, जिसके कनेक्शन के नंगे तार हैंडपंप के बाहर लटके हुए मिले। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पंचायत भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी ठेकेदार व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मोरना बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed