फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entry of non-Sanatani prohibited in Mahadev temple

Muzaffarnagar News: महादेव मंदिर में गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित

Fri, 02 Jun 2023 05:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Entry of non-Sanatani prohibited in Mahadev temple
अमर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आने का लगाया गया बोर्ड
विज्ञापन

लोग कर रहे मंदिर की मर्यादा बरकरार रखने की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्राच्य महादेव मंदिर प्रांगण में अमर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में नहीं आने का आग्रह श्रद्धालुओं से किया गया है। मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित किए जाने का उल्लेख है। लोग मंदिर की आस्था और मर्यादा बरकरार रखे जाने की सराहना कर रहे है।
कस्बे में सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर रोहाना तिराहे पर स्थित है। मंदिर प्रांगण में राजेश गोयल और निशांत गोयल की तरफ से एक बोर्ड लगाया गया है। इसमें मंदिर में फोटो खींचने और अमर्यादित वस्त्र पहनकर न आने की अपील की गई है। मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास शराब और गुटखा आदि का प्रयोग नहीं किए जाने की भी अपील की है।
विज्ञापन

साथ भी यह सुझाव भी दिया गया है कि गैर सनातनी का मंदिर में पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। मंदिर में गंदगी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है। सभी सनातनी श्रद्धालुओं से भगवान के चित्र का अपमान नहीं करने और ना किसी को करने देने का अनुरोध किया है। मंदिर कमेटी के संयोजक सुभाष चंद त्यागी ने बताया शिव मंदिर कस्बे के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की पावन आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को मंदिर की मर्यादा बरकरार रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का पालन करने की अपील
मुजफ्फरनगर के लोग रात को मंदिर के हॉल में बोर्ड को लगाकर गए है। बोर्ड पर कोई आपित्तजनक बात नहीं होने के कारण उसे मंदिर प्रांगण में बाहर लगवा दिया है। उधर, मनीष गर्ग, विनेश कुमार, सुशील आदि का कहना है श्रद्धालुओं को आस्था के साथ इन नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed