{"_id":"68d6fc6d1e1530583202532a","slug":"entrepreneurs-of-the-district-will-gather-today-at-msme-for-india-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-155182-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME For Bharat: मुजफ्फरनगर में आज जुटेंगे जिले के उद्यमी, समस्या-चुनौतियों और समाधान पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME For Bharat: मुजफ्फरनगर में आज जुटेंगे जिले के उद्यमी, समस्या-चुनौतियों और समाधान पर होगा मंथन
Sat, 27 Sep 2025 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 02:19 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को MSME कॉन्क्लेव आयोजित होगा। पेपर, लोहा, दवा और कृषि उपकरण उद्योग की चुनौतियों पर चर्चा होगी। जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान के रास्ते तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन
MSME For Bharat
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पेपर, लोहा, दवा, कृषि उपकरण समेत जिले के अन्य उद्योगों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी।
मेरठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार में दोपहर ढाई बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इसके बाद कॉन्क्लेव शुरू होगा। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे और सरकार की उद्यमियों, व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर, उद्योग उपायुक्त जैस्मिन फौजदार समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
आईआईए, फेडरेशन और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं को संवाद के माध्यम से रखेंगे। इसके अलावा विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने विचार रखेंगे। एक ही मंच पर जनप्रतिनिधि, उद्यमी और अधिकारियों की मौजूदगी से सार्थक मंथन होगा और समाधान की दिशा में पहल होगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे और उद्यमियों को समस्याओं का समाधान करने की पहल करेंगे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण और बैंकों के अधिकारी भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।