फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entrepreneurs extended their hands to serve the Kanwadis, traders also joined in

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों की सेवा के लिए उद्यमियों ने बढ़ाए हाथ, व्यापारी भी साथ

Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs extended their hands to serve the Kanwadis, traders also joined in
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रियों की सेवा में उद्यमियों ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। व्यक्तिगत और संस्थागत रूप से उद्यमी, व्यापारी कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे हैं। कुछ उद्यमी समाजसेवी संगठनों के माध्यम से तो कुछ निजी तौर से शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

प्रमुख उद्यमी एवं गणपति खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष भीम सेन कंसल और अन्य व्यापारियों की ओर से बागोवाली कट बझेड़ी स्कूल में कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। कंसल का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की सेवा कर पुण्य मिलता है, जिससे मन को असीम शांति प्रदान होती है। सेवा शिविर में संजय मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन



-फेडरेशन रख रहा स्वास्थ्य सुविधा का ध्यान : नीलकमल पुरी
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन कर कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य सेवा की जा रही है। फेडरेशन चेयरपर्सन नीलकमल पुरी का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की चिकित्सा सेवा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए लगवाए गए शिविर में यात्रियों को दर्द, बुखार आदि की दवा प्रदान कराई जा रही है। उद्यमी स्वयं कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। अशोक अग्रवाल, राकेश जैन, अंकित संगल, दीपक मित्तल, शारिक अहमद सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कांवड़ियों की सेवा धार्मिक और नैतिक कर्तव्य : पवन गोयल
आईआईए के पूर्व चेयरमैन पवन गोयल का कहना है कि जनपद से गुजर रहे कांवड़ियों की सेवा करना उनका धार्मिक और नैतिक कर्तव्य है। कल्याणकारी शिव मंदिर मल्हूपुरा सरवट में शिविर का आयोजन कर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

------
आनंद भवन शिव मंदिर में सबसे लंबा शिविर
मुजफ्फरनगर। शहर के आनंद भवन शिव मंदिर में जनपद का सबसे लंबा कांवड़ सेवा शिविर का संचालन क्रांति सेना और शिव सेना की ओर से किया गया। संचालन 10 जुलाई से शुरू हो गया था। क्रांति सेना संस्थापक ललित मोहन शर्मा का कहना है कि व्यापारियों, अन्य लोगों के सहयोग से शिविर में शिवभक्तों को 24 घंटे दूध, जलपान और भोजन के साथ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। संजीव वर्मा, ललित रोहिल्ला, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, बिट्टू सिखेड़ा, पूनम चौधरी आदि सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed