{"_id":"61228feb8ebc3e799b0887f4","slug":"enjoyed-traditional-kite-flying-in-the-town-muzaffarnagar-news-mrt55291403","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-बिरंगी राखियों में समाया भाई-बहिन का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-बिरंगी राखियों में समाया भाई-बहिन का प्यार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। अटूट विश्वास और आस्था के पर्व रक्षाबंधन पर सुंदर धागों में भाई-बहन का प्यार नजर आया। कस्बे में पंरपरागत पतंगबाजी का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोला। आसमान में उड़ती पतंगें आकर्षण का केंद्र रहीं। मिष्ठान की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही।
भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार पर रंग-बिरंगी राखियों को भाइयों के हाथ पर बांधा। वहीं, भाइयों ने बहनों को शगुन स्वरूप आकर्षक उपहार भेंट किए। हलवाईयान मोहल्ले में अधीरा, मान्या, अभि, गौरी और शिवाय ने राखी पर्व का जश्न मनाया। बाजार कलां, बस स्टैंड, रोहाना बस स्टैंड, बिरालसी, कुटेसरा आदि में मिठाई की दुकानों पर शाम तक भीड़ रही। चरथावल, थानाभवन और रोहाना मार्ग पर वाहनों का कारवां टूटने का नाम नहीं ले रहा था। कस्बे में कई जगह जाम रहा। दूरदराज रहने वाली बहनों के यहां जाकर भाइयों ने रक्षासूत्र बंधवाया। वहीं, सोशल साइट्स पर भी राखी पर्व की धूम रही। विदेशों में रहने वाले भाइयों को बहनों ने वीडियोकॉल के जरिए सेलिब्रेट किया। शाम ढलने पर युवाओं और बच्चों की टोलियों ने खुले मैदान और छतों पर चढक़र रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर लुत्फ उठाया।