फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Energy Corporation's easy installment scheme will benefit

आसान किस्त योजना का लाभ मिलेगा

Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's easy installment scheme will benefit
मुजफ्फरनगर। आसान किस्त योजना में शामिल जो लोग मार्च से पैैसा जमा नहीं कर पाए, जुलाई से पैसा जमा करने पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने निर्देश पर अफसरों न इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर विभाग ने आदेश जारी कर दिए है कि जो लोग समय से किस्त जमा नहीं कर पाए जुलाई से किस्त जमा करने पर उन्हें आसान किस्त योजना का लाभ मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना एवं निजी नलकूप विद्युत बकाया उपभोक्ताओं के लिए किसान आसान किस्त योजना लागू की गई है। इसमें पंजीकरण 31.03.2020 को समाप्त हो चुका है, परंतु जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी 2020 से पूर्व अपनी सभी मासिक किस्तों का नियमित भुगतान किया है, महामारी के कारण फरवरी से जून तक नहीं कर पाए हैं, आगे नियमित किस्त चुकाने पर वे योजना के लाभार्थी बने रहेंगे। इस योजना के तहत चार किलोवॉट तक के घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 व शहरी उपभोक्ता को 12 मासिक किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा सरचार्ज माफी के साथ दी गई है। इसमें उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed