फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Energy Corporation employees staged a protest meeting, angry over privatization

Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम कर्मियों ने की विरोध सभा, निजीकरण पर नाराजगी

Tue, 20 May 2025 05:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation employees staged a protest meeting, angry over privatization
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विरोध सभा का आयोजन किया, जिसमें सरकार की नीतियों की आलोचना कर 29 मई से प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर तैयारियों पर विचार किया गया।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से निजीकरण के विरोध में नुमाइश कैंप स्थित सर्किल ऑफिस पर एक दिवसीय धरना दिया गया। विरोध सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर बीबी गुप्ता और संचालन जनपद सचिव इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विभागों के निजीकरण पर पूरा जोर लगा रही है। अति आवश्यक सेवाओं में शामिल होने के बावजूद निजी उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग को कौड़ियों के दामों में बेचा जा रहा है। इसके फलस्वरूप सारी बिजली व्यवस्था प्राइवेट हाथों में चली जाएगी। जब चाहेंगे, तब बिजली व्यवस्था को चौपट कर देंगे, जनता के लिए बिजली की दरें 15 रुपये प्रति यूनिट से किसी भी हाल में कम नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आधे दिन की विरोध सभा दोपहर दो से पांच बजे तक की जाएगी। यदि सरकार फिर भी कोई उचित निर्णय नहीं लेती है तो 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इंजी. कपिल देव, उमेश चंद वर्मा, विजय कुशवाहा, इंद्रमणि, गौरव, पवन शर्मा, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed